Monopoly Stock में निवेश करना सही है संक्षिप्त में समझे

आप स्टॉक मार्केट में निवेश करते है, तो आपको यह पता ही होगी, की यहाँ कोई फिक्स्ट रिटर्न नहीं मिलता है। यहाँ निवेशक अपने-अपने विश्लेषण (Analysis) और मापदण्डों से एक अनुमान (Prediction) करते है, की भविष्य में मार्केट कैसे काम करेगा। आप अगर फ्यूचर एण्ड ऑप्शन (Future & Option) में ट्रैड करना चाहते है तो उससे पहले Chart Pattern, Support और Resistance को समझना और उसके ऊपर काम करना होगा। इस आर्टिकल में हम Monopoly Stock को समझे के लिए कुछ तथ्यों को संक्षिप्त में बताया गया है। 

आप अगर Trading में रुचि रखते है तो Trading की सम्पूर्ण जानकारी को पढ़ना जरूरी होगा।

Monopoly Stock को कैसे समझना है

मोनोपॉली स्टॉक को साधारण शब्दों में समझने के लिए, आपको कंपनी के मुख्य (Core) व्यापार (Business) को समझना होगा। आप अगर कंपनी के वित्तीय (Financial) को अच्छे से समझने में समर्थ है, तो आप उसके वार्षिक (Annual) रिपोर्ट के ऐतिहासिक डेटा को समझना होता है।

अगर किसी कंपनी के उत्पाद (Product) को मार्केट में ज्यादा बेचा जा रहा है। और वह कंपनी एक विशिष्ट उत्पाद से या कंपनी के कुल उत्पाद से त्रैमासिक (Quarterly) उसके Revenue और Networth में वृद्धि देखने को मिल रही है। तो कंपनी अपने प्रोडक्ट में एक मोनोपॉली स्थापित कर रही है। उस कंपनी के शेयर को एक मोनोपॉली स्टॉक कहाँ जाता है।

Monopoly Stock के वित्त (Finance) को संक्षिप्त में देखे

किसी भी स्टॉक में पैसा लगाने से पहले अपना विश्लेषण (Analysis) करना आवश्यक है। क्योंकि मार्केट में बहुत सा मिथ्य बाते चलती रही है। अब यह जानते है, की वित्तीय (Financial) में क्या -क्या जरूरी है जिससे आप समझ सके,की इस स्टॉक का वित्तीय अच्छा है और क्या यह लम्बे समय में लाभ देगा।

आपको उस स्टॉक का वित्तीय रिपोर्ट Search कर लेना होगा, उसमें आपको Net Profit, After Tax & Before Tax Profit देखना होगा। ऊसके बाद Interest Rate, Borrowing, Debt to Equity, Current Assets, Current Liabilities, Cash Flow Operating Activities और Cash Flow From Investing Activity इत्यादि के साथ साथ वार्षिक रिपोर्ट को देखना होगा।ये सभी मापदंड आपको वार्षिक रिपोर्ट में भी देखने को मिलते है।

किसी त्रैमासिक (Quarter) में अगर स्टॉक अच्छा Perform नहीं करता, इसका मतलब यह नहीं की वह अच्छा मोनोपॉली स्टॉक नहीं है। मार्केट प्रतिदिन एक जैसा नहीं रहता है, इस लिए प्रतिदिन या सप्ताहिक समय के आधार पर स्टॉक का विश्लेषण (Analysis) करके स्टॉक को नहीं खरीदना चाहिए। उस स्टॉक का फंडमेंटल का समस्त विश्लेषण करना होता है।

Monopoly Stock में निवेश से पहले कुछ तथ्यों को समझे।

मोनोपॉली स्टॉक इंडिया में भी बहुत प्रकार के है जिनकी कुछ बाते पहले आपको जानना बहुत आवश्यक है। उससे पहले आपको मोनोपॉली स्टॉक के कुछ तथ्यों को समझन होगा।

मोनोपॉली स्टॉक दूसरे स्टॉक के मुक़ाबला में ज्यादा प्रभावी होते है 

मोनोपॉली स्टॉक वाली कंपनी को बाजार में अपने उत्पादन की हिस्सेदारी एक तरफा प्राप्त होती है इन स्टॉक में निवेश करने से एक अच्छा परिणाम मिल सकता है। मोनोपॉली स्टॉक भविष्य में एक महत्वपूर्ण रिटर्न प्रदान करते है। किसी भी मोनोपॉली स्टॉक या अन्नय स्टॉक को खरीदने से पहले उसके वृतीय और भविष्य में वृद्धि (Future Enhance) को देखना आवश्यक होता है। किसी मोनोपॉली स्टॉक को एक निश्चित अवधि के लिए रखते है तो वह स्टॉक आपको एक पर्याप्त रिटर्न दे सकता है।

मोनोपॉली स्टॉक की कंपनी को विकशीत और बनाए रखना कठिन है  

किसी भी तरह के कंपनी के व्यवसाय को मोनोपॉली में बदलना और चलाना चुनौती भरा हो सकता है। इसी लिए मोनोपॉली स्टॉक में अगर आप निवेश शुरू करना चाहते है, तो उस स्टॉक के वृत और विकाश पर एक नजर डालना अति आवश्यक है।

मोनोपॉली स्टॉक अपने प्रोडक्ट को पिछले वर्षों से लेकर वर्तमान समय में भी अच्छा परिणाम देता आ रहा है, तो वह मोनोपॉली स्टॉक अपने फील्ड में सस्टैन कर रहा है। जिसके भविष्य में ग्रोथ होने की ज्यादा उमीद है।

मोनोपॉली स्टॉक वाली कंपनी को रिस्क भरा कंपनी कहते है 

इस प्रकार के स्टॉक में निवेश करने से पहले बहुत से रिस्क को मैनेज करना होता है, स्टॉक को खरीदने से पहले उसके मौलिक तथ्यों का अच्छे से विश्लेषण करना आवश्यक है। जिससे की आपको उस स्टॉक का समग्र ज्ञान मिलेगा, जैसे की Current Assets, Current Liabilities, Promoter Holding, CAP/PAT Ratio और Revenue इत्यादि।

मोनोपॉली स्टॉक में निवेश करने से पहले आप उसमें सामिल जोखिम और समय सीमा को पहले से निर्धारित करे। जिससे आप एक निश्चित समय में उन शेयर से ज्यादा से ज्यादा रिटर्न निकाल सकते है।

मोनोपॉली स्टॉक में निवेश करना एक अच्छा विक्लप हो सकता है 

किसी भी Monopoly Stock में आमतौर पर निवेश शुरू नहीं करना चाहिए, इस तरह के स्टॉक में उसके पिछले वित्त को देखा जरूरी है। यह जरूरी नहीं की मोनोपॉली स्टॉक में ग्रोथ सामंजस्य (Consistence) होता रहेगा। पर इन मोनोपॉली स्टॉक में कभी-कभी जादुई परिणाम देखने को मिलता है।

किसी भी मोनोपॉली स्टॉक में पिछले 3 वर्षों का ऐतिहासिक आधार सामग्री देख कर ही निवेश शुरू करें। और स्टॉक को खरीदने से बेचने तक का एक कार्यकाल बनाना आवश्यक होता है क्योंकि अगर स्टॉक खरीदने के बाद उसका मुल्य गिरता या बढता। तो उस स्टॉक को कब बेचना है यह सब पहले आपको तय करना होता है या आपको अपने सुहुलियत के अनुसार प्लान करना होता है।

मोनोपॉली स्टॉक में ग्रोथ प्रत्याशित (Prospective) देख कर निवेश करे 

किसी कंपनी का ग्रोथ निर्भर (Depend) करता है की कंपनी के वित्तीय में Net Profit कितना हो रहा है। यह हम या आप स्टॉक के वर्तमान मुल्य की तुलना उसके भविष्य में होने वाले लाभ से करते है। क्योंकि आप किसी मोनोपॉली स्टॉक के Fundamental को अच्छे से देख और समझ के उसे खरीदते है। और कुछ महीने या वर्षों में उसके खरीद मुल्य में वृद्धि होता है। तो यह आपके लिए एक महत्वपूर्ण लाभ होगा। मोनोपॉली कंपनी का बाजार में विस्तार होने से कोई तेजी नहीं होता है।

यहाँ कुछ Monopoly Stock का निरक्षण किया गया है।

मोनोपॉली स्टॉक और सेक्टर के अनुसार मोनोपॉली स्टॉक को इंडिया में देखा जाता है उसे संक्षिप्त में बताया गया है। और उनके कुछ प्रोडक्ट को भी बताया गया है।

Pidilite Industries

यह इंडस्ट्रीज़ अपने प्रोडक्ट और उत्पादन के क्षेत्र में बाजार में अपना दबदबा बनाये हुए है। इस कंपनी का मुख्य प्रोडक्ट चिपकाने वाले पदार्थों और औधोगिक रसायनों में अपना मोनोपॉली स्थापित किया हुआ है।इसके कुछ इस तरह के प्रोडक्ट जैसे फेविकाल (Fevical) और M-Seal, Building and Painting chemical (Dr Fixit), Automobile chemical इत्यादि है।

IRCTC (INDIAN RAILWAY CATERING AND TOURISM CORPORATION)

IRCTC जिसने मार्केट में संगति प्रमुख (Consistency Dominant) कर रहा है, यह कंपनी इंडिया रैलवे में सर्विस प्रदान करती है। यह कंपनी का मुख्य काम E-Ticket, रैलवे और रेल स्टेशनो पर खान-पान की सेवा देने की जिम्मेदारी सम्भालती है।

ITC Ltd.

यह कंपनी जब स्थापित हुई थी तो इसका नाम IMPERIAL TOBACCO COMPANY OF INDIA LTD. था , बाद में इसका नाम बदल कर 1970 में INDIA TOBACO COMPANY LTD. किया गया। इसका मुख्य काम LUXURY HOTEL, FMCG Product, FASHION और TOBACCO के क्षेत्र में फैला हुआ। यह कंपनी का अधिकतम Revenue Tobacco से ही आता है।

HUL (Hindustan Unilever limited)

यह एक ब्रिटिश कंपनी है जिसने FMCG में अपना बर्चस्व स्थापित किया हुआ है। इसकी स्थापना 1931 में हिंदुस्तान वनस्पति मैन्यफैक्चर कंपनी (Hindustan Vanaspati Manufacturing Company) के नाम से स्थापीत किया गया था। कुछ वर्षों बाद इसका नाम बदल कर Hindustan lever Limited किया गया। और 2007 में उस नाम को बदल कर Hindustan Unilever Limited किया गया ।

Nestle India 

Nestle की यह Nestle India Limited एक सहायक कंपनी है। इसकी स्थापना 1959 में किया गया था, इसका भारत में गूडगाँव हरियाणा में मुख्यालय है। यह कंपनी का उत्पाद मुख्य रूप से पेय पढ़ार्थ,भोजन और चॉकलेट इत्यादि है।

Asian Paint 

यह कंपनी पैन्ट इंडस्ट्रीज़ में हावी (Dominate) रहती है। यह एक मल्टी नैशनल पैन्ट कंपनी है जिसका पूरे इंडियन मार्केट में सबसे बड़ा पैन्ट मार्केट कैपिटल है, यह कंपनी पैन्ट, कोटिंग ,होमेडेकोर (Homedecor),बाथ फिटिंग (Bath Fitting) और उससे संबंधित प्रोडक्ट के सर्विस को प्रदान करती है।

CDSL(Central Depository Service (India) Limited)

यह कंपनी आपको एक अकाउंट खोल के देती है जैसे आप स्टॉक मार्केट में इंवेस्टिनग करना स्टार्ट करते है। जैसे की आप पैसा रखने के लिए बैंक में अकाउंट खोलते है उसी प्रकार यह कंपनी आपके शेयर को सुरक्षित रखती है। CDSL भारत के स्टॉक मार्केट में निवेश करने के लिए आपको एक डेमट अकाउंट खोलने वाली भारतीय और पहली Depository कंपनी है।

Hindustan Aeronautics Limited 

यह कंपनी भारत की एरोस्पैस और डिफेन्स के क्षेत्र में विकशीत है। यह कंपनी भारत की सबसे पुरानी और बड़ी विकशीत कंपनी है। जिसकी स्थापना 1940 में किया गया, इसका मुख्यालय बेंगलोरे में स्थापित है। इसमें भारत सरकार की एक तिहाई हिस्सेदारी खरीदी हुई है और 1941 में लगभग 25 लाख का निवेश भी किया था। यह हमारे देश के लिए एक गौरभ की बात भी है।

Coal India Limited

यह कंपनी भारत का सबसे बड़ा कोयला माइनिंग केंद्र है। जिसका मुख्यालय कोलकाता में स्थापित है। यह भारत सरकार के कोयला मंत्रालय से इसका प्रचालन होता है। इस कंपनी में कर्मचारियों की संख्या बहुत ज्यादा है और यह भारत का सबसे बड़ा सातवा इम्प्लॉयमेन्ट संस्तान है। यह कंपनी भी स्टॉक मार्केट में सूचीबद्ध है और इस क्षेत्र में इस कंपनी का Monopoly स्थापित कर लिया है।

Eicher Motors 

यह भारत की ऑटमोबील कंपनी है, जो मोटरसाइकिल और कॉमर्सियाल वीइकल उत्पादन (Manufacturing) करती है,इसकी एक अभिभावक(Parents) कंपनी है Royal Enfield जिसने पूरे भारत में इसमें अपना मोनोपॉली बनना रखा है। Eicher Motors की स्थापना 1948 में कॉमर्सियाल वीइकल की उत्पादन (Manufacturing) के लिए किया गया था।

इन किसी भी कंपनी के स्टॉक में हमरी खरीदारी या बेचवाली की राय नहीं है आप अपने सहनीभूति और विश्लेषण कए अनुसार ही किसी स्टॉक को खरीदे या बेचे।

निष्कर्ष (Conclusion)

Monopoly का अर्थ होता है एकाधिकार किसी एक वस्तु के उत्पादन या विक्रेता होना चाहिए, इससे पूरे बाजार में कोई और उससे अच्छा उत्पादन या विक्रेता का विकल्प नहीं हो। इस आर्टिकल में दिये गये सभी स्टॉक किसी ना किसी एक प्रोडक्ट को लेकर स्टॉक मार्केट में अपना मोनोपॉली स्थापित करते है। स्टॉक को विश्लेषण करने के बाद ही आप अपनी सहानुभूति से खरीद या बेचे। इसमें हमरी कोई खरीदारी या विकवाली की कोई राय नहीं है।

Monopoly Stock में भी रिस्क होता है आप अपने रिस्क अनुसार ही स्टॉक में निवेश करें। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा। तो इसे अपने करिबी को भेज सकते है, और Corporate Bond के बारे में जानने के लिए कॉरपोरेट बॉन्ड का सम्पूर्ण ज्ञान (Complete Knowledge of Corporate Bond) आर्टिकल पढ़ें सकते है।

Rate this post