डेब्ट म्यूचुअल फंड के प्रकार और उनका विश्लेषण / Types Of Debt Mutual Fund & Their Analysis

Debt Mutual Fund कम जोख़िम (Risk) लेने वाले निवेशकों के लिये निवेश करने का एक अच्छा विकल्प हैं। डेब्ट फंड Fixed Deposit के तुलना में भी एक अच्छा विकल्प है इसमें आपको उस से अधिक लाभ भी हो सकता है और Liquidity भी मिलती हैं।

डेब्ट फंड में आपको निवेश के पहले यह अवश्य ही पता होना चाहिए कि आपके लिए कौनसा Debt Fund लाभदायक होगा। आज हम इस आर्टिकल डेब्ट म्यूचुअल फंड के प्रकार और उनका विश्लेषण (Types Of Debt Mutual Fund & Their Analysis) में डेब्ट फंड के प्रकार और उनके बारे में जानेंगे जिससे आपको आपके आवश्यकता के अनुसार सही Debt Mutual Fund का चयन कर पाएंगे।

Mutual Fund के सभी प्रकार को सरल भाषा में समझने के लिए पढ़े: म्यूचुअल फंड के प्रकार सरल भाषा में / Types Of Mutual Funds In Easy Language

Overnight Mutual Fund

Overnight Mutual Fund एक Open-Ended डेब्ट म्यूचुअल फंड हैं। Overnight Mutual Fund मनी मार्केट में मौजूद उन Securities में निवेश करता है जिनका Meturity Period एक दिन का होता हैं।

Overnight Mutual Fund में निवेशित राशि पर जोखिम बहुत ही कम होता है क्योंकि यह फंड उन Securities में निवेश करता जिनका Maturity Period अगले ही दिन होता है जिससे उन Securities के Default (दिवालिया) होने की संभावना कम या ना के बराबर होती हैं।

Overnight Fund में रिस्क बहुत कम होता है जिसके कारण इसमें लाभ (Return) भी कम होता है। Overnight Mutual Fund उन लोगों के लिये एक अच्छा विकल्प है जो अपने पैसों को Current Account या Saving Account में रखते है वो अपना पैसा Overnight Mutual Fund में निवेश कर के अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Liquid Mutual Fund

Liquid Mutual Fund एक प्रकार का Short Term Mutual Fund है जो डेब्ट Securities में निवेश करते है जैसे कम अवधि वाले Bond, Corporate FD, Money Market इत्यादि।

Liquid Mutual Fund जिन Debt Securities में निवेश करता है उनका Maturity का समय 1 दिन से लेकर अधिकतम 91 दिन का ही हो सकता है यानि यह फंड 91 दिनों से अधिक के Debt Instruments में निवेश नहीं कर सकते है।

Liquid Mutual Fund में निवेश किये गए राशि को निवेशक 24 घंटे के भीतर ही निकाल सकते है जिसके कारण इन्हें Liquid Fund कहते है। Liquid Fund में जोख़िम बहुत कम होता है यदि आप Saving Account या Bank के Fixed Deposit से अधिक ब्याज़ अर्जित करना चाहते है तो आपके लिए Liquid Mutual Fund एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

Liquid Mutual Fund को आपको एक Saving Fund या फिर Emergency Fund के रूप में देखना चाहिये ना की लम्बी अवधि के निवेश के लिए यदि आप लम्बे अवधि के लिए निवेश कर सकते है जैसे की 5 से 7 साल तो आपके लिए एक Equity Mutual Fund अधिक लाभदायक विकल्प हो सकता है।

Dynamic Bond Mutual Fund

Dynamic Bond Mutual Fund एक प्रकार का डेब्ट म्यूचुअल फंड है, जिसमें फंड मैनेजर बाज़ार के परिस्थितियों और ब्याज़ की दर का आकलन करके अपने समझ के अनुसार Debt Bonds में निवेश करते है।

Dynamic Mutual Fund एक प्रकार का डेब्ट फंड है जिसके कारण इसमें जोख़िम बहुत ही कम होता है और इसमें निवेश कर के आप अपने म्यूचुअल फंड के Portfolio को Diversify कर सकते है।

Dynamic Mutual Fund विभिन्न प्रकार के Bond में निवेश करते है जैसे PSU Bank Bonds, सरकार द्वारा जारी किया गया Bond, Corporate Bond इत्यादि।

ये फंड में फंड मैनेजर बाज़ार के ब्याज़ को ध्यान में रखते हुए अपना निवेश विभिन्न प्रकार के अवधि वाले Bond में निवेश करते है। उदाहरण के लिए यदि ब्याज़ दर बढ़ने की आशंका होती है तो फंड मैनेजर छोटे अवधि वाले Bond में निवेश करते है और यदि ब्याज़ दर गिरने वाला होता है तो फंड मैनेजर लम्बे अवधि वाले Bond में निवेश करते है।

शेयर बाज़ार में की जाने वाले गलतियों से बचने के लिए पढ़े: शेयर बाज़ार कि गलतियां / Mistakes in Share Market

Corporate Bond Mutual Fund

Corporate Bond Mutual Fund एक प्रकार का डेब्ट म्यूचुअल फंड है जो मुख्य रूप से प्राइवेट कंपनियों द्वारा जड़ी (Issue) किये गए बांड में निवेश करता है। इस म्यूचुअल फंड में फंड मैनेजर कम से कम 80% हिस्सा प्राइवेट कंपनियों द्वारा Issue किये गये उच्चतम Quality वाले बांड में निवेश करते है बाकी का 20% फंड मैनेजर सरकारी बांड, फिक्स्ड डिपॉजिट या इक्विटी इत्यादि में निवेश करता है।

Corporate Bond Mutual Fund में ऐसे निवेशक निवेश कर सकते है जिनको कम जोख़िम में एक स्थिर ब्याज़ या आय की अपेक्षा रखते है और जो कम अवधि के लिए निवेश करना चाहते है। Corporate Bond Mutual Fund में निवेश को आप एक तरह से समझ सकते है की आप किसी कंपनी को एक प्रकार से ऋण दे रहे है और जिसके बदले आपको ब्याज़ मिलता है।

Corporate Bond Mutual Fund में आपको FD से अधिक Return मिल सकता है और यह FD के तुलना में एक अच्छा विकल्प है आप इसमें सालाना 8% से 10% का ब्याज का अनुमान कर सकते है।

Credit Risk Mutual Fund

Credit Risk Mutual Fund जैसा की नाम से ही प्रतीत होता है यह एक प्रकार का डेब्ट म्यूचुअल फंड है जो Low यानि कम Rating वाले कंपनियों के बांड या ऋण पत्रों में निवेश करते है। यह कम अवधि से लेकर लम्बे अवधि तक के ऋण पत्रों में निवेश करते है।

यह म्यूचुअल फंड कुछ प्रतिशत अधिक लाभ पाने के लिए Low Rating वाले कंपनियों के बांड में निवेश करते है। इन कंपनियों का Credit Rating कम होने के कारण इन्हें बाज़ार के तुलना में अधिक ब्याज़ देना पड़ता है और इससे निवेशक को अधिक लाभ होता है।

Credit Risk Mutual Fund में फंड मैनेजर को कुल निवेश का कम से कम 65% Low Credit Rating वाले कंपनियों के ऋण पत्रों में निवेश करना अनिवार्य है।

इस में Credit Risk होने के कारण निवेशक को अन्य बांड म्यूचुअल फंड के तुलना में कुछ प्रतिशत का अधिक लाभ मिल सकता है अतः यह निवेशक के लिए एक अच्छा विकल्प है।

म्यूचुअल फंड में क्या बेहतर SIP या Lumpsum इसके लिए पढ़े: SIP या Lumpsum निवेश म्यूचूअल फंड में शुरुआत के लिए क्या बेहतर विकाल्प हैं।

Gilt Mutual Fund

Gilt Mutual Fund में Gilt का मतलब होता है सरकारी जैसा की नाम से ही प्रतीत होता है यह म्यूचुअल फंड राज्य और केंद्र सरकार द्वारा Issue किये गए प्रतिभूतियो या बांड में निवेश करता है। Gilt Fund में फंड मैनेजर सरकार द्वारा जाड़ी किये गए एक साल से लेकर बीस साल तक के बांड छोटी अवधि या लंबी अवधि के बांड में निवेश कर सकता है।

Gilt Mutual Fund एक प्रकार का डेब्ट फंड है और यह फंड को सरकारी बांड में कम से कम 65% कुल राशि का निवेश करना अनिवार्य होता है जिसके कारण यह एक बहुत ही Low Risk म्यूचुअल फंड है। फंड मैनेजर बाकी के 35% को किसी अन्य बांड, ऋण पत्र में निवेश कर सकता है या नकद रख सकता है।

सामान्य तौर से सरकारी बांड में शेयर बाज़ार के बड़े निवेशक ही निवेश कर सकते है, लेकिन Gilt Mutual Fund के मदद से छोटे निवेशक भी इसमें निवेश कर सकते है।

Gilt Mutual Fund में फंड मैनेजर की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि फंड मैनेजर ही बांड के Cycle और उसके ब्याज़ के दर को समझ के ही इसमें निवेश करते है।

Long Duration Mutual Fund

Long Duration Mutual Fund एक प्रकार का डेब्ट फंड है जो लम्बे अवधि के Debt Instruments जैसे की बांड, कॉर्पोरेट बांड, ऋण पत्र, या फिक्स्ड डिपाजिट इत्यादि में निवेश करता है।

Long Duration Mutual Fund आम तौर से उन बांड में निवेश करते है जिनका Maturity कम से कम सात से लेकर दस वर्ष तक होता है। यह फंड लम्बे अवधि के बांड में निवेश कर के अधिक लाभ प्राप्त करने का प्रयत्न करता है परन्तु लम्बे अवधि के होने के कारण इसमें ब्याज़ की दर अधिक स्थिर होता है।

Long Duration Mutual Fund उन निवेशकों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है जिन्हें लम्बे अवधि में बिना ज्यादा Volatility (उतर-चढ़ाव) और कम जोख़िम में अच्छे लाभ या ब्याज की अपेक्षा है।

Fixed Deposit जैसे सुरक्षित परन्तु उस से अच्छा लाभ देने वाले निवेश के विकल्पों के बारे में जानने के लिए पढ़े: 5 फिक्स्ड डिपॉजिट से अच्छे विकल्प / 5 Best Alternative of Fixed Deposit

Money Market Mutual Fund

Money Market से तात्पर्य ऐसी बाजार से है जहां अल्पकालिक ऋण लेने और देने की प्रक्रिया एक बड़े तौर पर होता हैं।

Money Market Mutual Fund एक ऐसा म्यूचुअल फंड है जो Money Market के विभिन्न प्रकार के उपकरणों (Instruments) में और अल्प अवधि वाले उच्चतम ऋण पत्रों (High Rating Debenture) में निवेश करता है।

Money Market Mutual Fund उन निवेशकों के लिये एक अच्छा विकल्प है जो कम जोखिम लेकर एक स्थिर लाभ पप्राप्त करना चाहते हैं। अन्य डेब्ट फंड की तरह Money Market Mutual Fund में भी निवेशक को Liquidity मिलती हैं।

अपने Emergency Fund के निर्माण के पहले जरुर पढ़े: फाइनेंशियल इमरजेंसी फंड की तैयरी कैसे करें How to Prepare for Financial Emergency Fund

Rate this post