इन्वेस्टमेंट स्टाइल के आधार पर म्यूचुअल फंड के प्रकार / Types of Mutual Fund on The Basis of Investment Style

म्यूचुअल फंड को उनके निवेश के आधार पर कई भागों में बांटा गया है, जिसमें से एक है Investment Style इसमें वो म्यूचुअल फंड आते है जो किसी विशेष क्षेत्र या Schemes में निवेश करती है। Investment Style इसके अंतर्गत Mutual Fund को 6 भागों में बांटा जा सकता है जो निम्नलिखित है (Types of Mutual Fund on The Basis of Investment Style):

Sectoral Mutual Fund

शेयर मार्केट में कई प्रकार के Sector (क्षेत्र) होते है जैसे Banking Sector, IT Sector, Pharma Sector, Auto Sector इत्यादि यह सारे  शेयर मार्केट के सेक्टर है जिसके अंतर्गत उस सेक्टर से जुड़े कंपनिया रहती है।

Sectoral Mutual Fund ऐसे इक्विटी म्यूचुअल फंड है जो अपना निवेश किसी एक निर्धारित सेक्टर के कंपनियों के शेयर में निवेश करती है, उदहारण के लिए एक म्यूचुअल फंड है जो केवल बैंकिंग सेक्टर की कंपनियों में निवेश करता है उसे Banking Sectoral Mutual Fund कहा जायेगा।

निवेश के लाभ और नुकशान: Sectoral Mutual Fund में जोख़िम बहुत अधिक होता है क्यूँकी आप का पैसा एक ही प्रकार के सेक्टर से जुड़े कंपनी में निवेश होता है। सेक्टोरल फंड में जोख़िम की मात्र जितनी अधिक होती है उससे लाभ भी अधिक होने की संभावना होती है यदि आप एक अच्छे सेक्टर के म्यूच्यूअल फंड में अपना निवेश करते है।

Sectoral Mutual Fund मैं हमेसा अधिक जोख़िम लेने वाले निवेशक को ही निवेश करना चाहिये और आपको उन सेक्टर में ही निवेश करना चाहिये जिसमें भविष्य में Growth की संभावना अधिक हो। आपको Sectoral Fund में निवेश के पहले यह जरुर देखना चाहिये की जिस Sector में आप निवेश कर रहे है वोह सदाबाहर सेक्टर (Evergreen Sector) हो जिससे आपको लाभ की संभावना अधिक हो।

अतीत में ऐसे कई प्रकार के Sectoral Mutual Funds है जिन्होंने अपने निवेशक को एक वर्ष में 20% से 40% तक के Return दिए है इसके आधार पर आप लम्बे अवधि में 15 से 18 प्रतिशत तक के लाभ का अनुमान कर सकते है यह लाभ आपके निवेशित Sectoral Mutual Fund के सेक्टर के Growth पर निर्भर करता है। Sectoral Mutual Fund में एक निवेशक को कब अपना निवेश निकलना है यह बात पता रहना बहुत ही महत्वपूर्ण है।

सेक्टर म्यूचुअल फंड में एक निवेशक को अपने निवेश का 5 से 10 प्रतिशत ही निवेश करना चाहिये जो की सामान्य है, यह प्रतिशत निवेशको की जोख़िम लेने और वित्तीय परिस्थिति पर निर्भर करता है।

Mutual Fund के सभी प्रकार को सरल भाषा में समझने के लिए पढ़े: म्यूचुअल फंड के प्रकार सरल भाषा में / Types Of Mutual Funds In Easy Language

Index Mutual Fund

शेयर मार्केट में कई कंपनियों को मिलाकर विभिन्न प्रकार के Index बनाये गई है जैसे Nifty 50 जिसमें देश के Top 50 (शीर्ष की 50) बड़ी कंपनिया आती, है, IT Index जिसमें देश की Top और बड़ी IT कंपनिया सामिल है। जब कोई म्यूचुअल फंड किसी Index में निवेश करता है तो उसे एक Index Mutual Fund कहते है।

Index Mutual Fund एक प्रकार का निष्क्रिय (Passive) फंड है यह केवल मात्र किसी Index को Track करता है और इसमें फंड मैनेजर का महत्व अन्य म्यूचुअल फंड के तुलना में बहुत ही कम या ना के बराबर होता है।

निवेश के लाभ और नुकशान: अन्य म्यूचुअल फंड के तुलना में Index Mutual Fund में Expense Ratio काफी कम होता है जो आपको लम्बे समय में होने वाले Expense Ratio के तुलना में बहुत ही कम होता है। इसमें फंड मैनेजर का अनुभव या काबिलियत का महत्व अन्य म्यूचुअल फंड की तुलना में बहुत कम या ना के बराबर होता है।

Index में समय-समय में बदलाव होते रहता है जिसमें अच्छे प्रदर्शन करने वाली कंपनिया ख़राब प्रदर्शन करने वाले कंपनियों की जगह ले लेता है। जिससे आपका निवेश समय-समय पर अच्छे कंपनियों में होते रहता है। Index Mutual Fund को सरलता से मैनेज किया जा सकता है क्यूँकी फंड मैनेजर को निवेश की राशि को तभी Re-Balance करना होगा जब इंडेक्स में कोई बदलाव होगा यह Re-Balance आज कल के म्यूचुअल फंड में Automatic तरीके से भी किया जा रहा है।

Index Mutual Fund किसी Index में निवेश करता है और उस इंडेक्स को ट्रैक करता है जिसके कारन वह म्यूचुअल फंड कभी भी उस इंडेक्स के लाभ से ज्यादा लाभ नहीं कर पायेगा परन्तु यदि आप किसी अन्य सक्रिय (Active) म्यूचुअल फंड में निवेश करेंगे तो वह फंड कभी कभी उस इंडेक्स से ज्यादा लाभ भी कर के दे सकता है।

Index Mutual Fund में कई प्रकार के Tracking Errors होते है जिसके कारन आपका लाभ निवेशित इंडेक्स से कम भी हो सकता है। Index Mutual Fund में कई बार ऐसा भी हो सकता है की जिस इंडेक्स मैं आपका म्यूचुअल फंड निवेश करता है वह लम्बे समय तक मार्केट को Under Perform कर सकता है परन्तु इंडेक्स फंड होने के कारन फंड मैनेजर चाह कर भी फंड का निवेश किसी अन्य जगह या कंपनी में निवेश नहीं कर पायेगा।

Index Mutual Fund में निवेश हमेशा लम्बे समय के लिए ही करना चाहिये और अपने जोख़िम को ध्यान में रख कर ही Index Mutual Fund (इंडेक्स म्यूचुअल फंड) में निवेश करना चाहिये।

Index Mutual Fund उन देशो के निवेशको के लिए ज्यादा लाभ दायक है जहा का शेयर बाज़ार अधिक विकशित है और Under Value वाले शेयर काफी कम है परन्तु भारत में अभी भी कई ऐसी कंपनियों के शेयर है जो Under Value है।

Thematic Mutual Fund

Thematic Mutual Fund (थीमैटिक म्यूचुअल फंड) एक Open-Ended Equity Mutual Fund Scheme है। Thematic Mutual Fund बाज़ार में मौजूद किसी Theme में निवेश करता है उदहारण के लिए Defence, Manufacturing, Infrastructure यह सभी एक प्रकार का Theme है जिसमें कोई Thematic Mutual Fund निवेश कर सकता है। Thematic Mutual Fund अपने Theme से जुड़े कंपनियों में ही निवेश करता है।

Thematic Mutual Fund और Sectoral Mutual Fund में अंतर: Sectoral Mutual Fund किसी निर्धारित Sector के कंपनियों में ही निवेश करता है परन्तु Thematic Mutual Fund एक Theme में निवेश करता है अर्थात Thematic Mutual Fund चाहे तो अपने Theme से जुड़े उन कंपनियों में भी नीवेश कर सकता है जिनका Sector अलग है।

उदहारण के लिए यदि कोई Infrastructure Theme वाला म्यूच्यूअल फंड चाहे तो Metal Sector वाली कंपनी और Automobile Sector वाली कंपनी दोनों में ही निवेश कर सकती है क्यूंकि दोनो ही Infrastructure से जुड़ा हुआ है। परन्तु एक Metal Sector वाला Sectoral Mutual Fund उसी Sector के कंपनियों में अपना अधिकतम निवेश करता है।

निवेश के लाभ और नुकशान: Sectoral Mutual Fund की तुलना में निवेशक को Thematic Mutual Fund में अधिक विविधता मिलती है और उसका निवेश अधिक Diversify होता है। Thematic Mutual Fund में निवेशको को मार्केट से भी ज्यादा Return मिलने की संभावना होती है यदि निवेश कि गई Theme अच्छा प्रदर्शन करता है।

Thematic Mutual Fund में अन्य म्यूचुअल फंड की तुलना में अधिक जोख़िम होता है और यह अधिक Volatile भी होता है। Thematic Mutual Fund में निवेश के लिए आपको बाज़ार और उनसे जुड़े Theme के बारे में अधिक जानकारी की आवशयकता होती है जिससे आप एक अच्छे Thematic Mutual Fund में निवेश कर सके।

Thematic Mutual Fund में उन ही लोगो को निवेश करना चाहिये जो अधिक जोख़िम लेते है उर लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते है यदि आप एक अच्छे Theme में लम्बे समय के लिए निवेशित रहते है तो आपको Thematic Mutual Fund से एक अच्छा लाभ मिल सकता है।

म्यूचुअल फंड में क्या बेहतर SIP या Lumpsum इसके लिए पढ़े: SIP या Lumpsum निवेश म्यूचूअल फंड में शुरुआत के लिए क्या बेहतर विकाल्प हैं।

Dividend Mutual Fund

Dividend या Dividend Yield Mutual Fund एक प्रकार का Equity Mutual Fund है। Dividend Mutual Fund बाज़ार में मौजूद उन कंपनियों में निवेश करता है जो कंपनिया निरिंतर Dividend देती है और जिनका Dividend Yield अधिक होता है।

यदि Dividend Mutual Fund अपने Holding में से किसी कंपनी के शेयर को बेच के लाभ (Profit) अर्जित करता है या उसको निवेशित कंपनी से Dividend (लाभंस) मिलता है तो अपने निवेशको को समय-समय पर होने वाले लाभ को वितरण कर देता है यह समय माशिक, वार्षिक या अन्य अंतराल पर हो सकता है निवेश किये गये फंड के Scheme के अनुसार।

निवेश के लाभ और नुकसानन: Dividend Mutual Fund हमेसा ऐसी कंपनियों में निवेश करती है जो कंपनिया अधिक मात्रा में Dividend देती है अर्थात वह सभी कंपनियों के पास Cash अधिक होता है और किसी भी कंपनी में Cash तभी अधिक होता है जब वह निरंतर Profitable होती है। इसके कारन आपका निवेश Dividend Mutual Fund के जरिये अच्छे कंपनियों में होने की संभावना अधिक होती है।

Dividend Mutual Fund उन निवेशको के लिए अधिक लाभ दायक होता है जिनको निरंतर पैसों की आवश्यकता होती है। कई Dividend Mutual Fund में ऐसी सुविधा होती है की आप अपने अर्जित कि गई Dividend के पैसों से उस म्यूचुअल फंड के Units खरीद लेते है जिससे आपको Compounding का भी फायदा होता है।

Dividend Mutual Fund में आप अपने लाभ को समय-समय पर निकाल लेते है जिसके कारन आपको लम्बे समय मैं Growth अन्य Equity Mutual Fund के तुलना मैं कम होता है।

यदि कोई कंपनी अपने निवेशको को अधिक Dividend का वितरण करती है तो इसका मतलब यह भी हो सकता है की कंपनी को अब ज्यादा विकाश करने की सम्भावना कम लग रही हो।

Dividend Mutual Fund उन कंपनियों के Dividend के भरोसे रहती है जिसमें वह निवेश करती है अर्थात यदि वे कंपनिया Dividend नहीं देती है तो वह फंड भी अपने निवेशको को Dividend नहीं देगी जिसके कारन Dividend Mutual Fund में आपको मिलने वाली लाभ की राशि निश्चित नहीं होती है।

शेयर बाज़ार में अपना निवेश प्रारंभ करने के पहले अवश्य पढ़े: निवेश शुरु करने के पहले यह 6 चीजें अवश्य करें (6 Things To Do Before You Start Investing)

Focused Mutual Fund

Focused Mutual Fund एक प्रकार का Equity म्यूचुअल फंड है जो कि केवल मात्र किसी भी 30 कंपनियों के शेयर में ही निवेश कर सकती हैं। यदि फंड मैनेजर चाहे तो 30 से कम कंपनियों में निवेश कर सकता है परंतु उससे अधिक में नहीं।

Focused Mutual Fund में फंड मैनेजर चाहे तो सभी 30 Small Cap. या Mid Cap. या फिर Large Capitalization वाले कंपनियों में अपना पूरा निवेश कर सकता हैं इसमें फंड मैनेजर पर किसी प्रकार की पाबंदियां नहीं होती है।

निवेश के लाभ और नुकसान: Focused Mutual Fund में केवल 30 कंपनी के ही शेयर होते है जिसके कारण आपका निवेश ज्यादा Over Diversify नहीं होता है और जिसके कारण आपको अधिक Return मिल सकता हैं।

Focused Mutual Fund एक Flexi Cap Mutual Fund के ही भांति है इसमें भी फंड मैनेजर अपने पसंद के किसी भी कंपनी के शेयर में निवेश कर सकता है और उसको पूरी छूट होती हैं।

Focused Mutual Fund में आपके निवेश पर कितना लाभ होगा यह आपके फंड मैनेजर के योग्यता पर बहुत अधिक निर्भर करत है और यदि फंड मैनेजर योग्य नहीं हुआ तो फंड का Return भी कम होगा।

Focused Mutual Fund उन निवेशकों के लिये काफी फायदे मंद है जो अपने लिए एक अच्छा Stock Portfolio बनाना चाहते है परंतु उनके पास उतना ज्ञान नहीं है।

किसी भी एक सामान्य निवेशक के Stock Portfolio में 25 से 35 कंपनी के शेयर ही रहते है और Focused Mutual Fund में भी अधिकतम शेयरो की संख्या 30 हैं अतः वो चाहे तो एक अच्छा Focused Mutual Fund में निवेश कर सकता है।

Contra Mutual Fund

Contra Mutual Fund जैसा की नाम से ही पता चलता है “विपरीत”, Contra Mutual Fund में फंड मैनेजर बाज़ार में चल रहे आम धारना से विपरीत हट के निवेश करता है। यह एक इक्विटी म्यूचुअल फंड है जो उन कंपनियों के शेयर में तब निवेश करता है जब उनका मूल्य गिरते रहता है और जब बाज़ार में निवेशक उन शेयर में निवेश नहीं करना चाहता है।

Contra Mutual Fund बाज़ार के विपरीत जाकर निवेश करता है जिसके कारण इसमें जोख़िम बहुत ही अधिक होता है। उदाहरण के लिए यदि अभी बाज़ार में मेटल सेक्टर के शेयर में बिकवाली का माहौल है और लोग मेटल सेक्टर के शेयर को बेचना चाहते है ठीक इसके विपरीत जाकर एक Contra Fund Manager मेटल सेक्टर के कंपनियों में निवेश करेगा।

Contra Mutual Fund मैं फंड मैनेजर को कुल निवेश का कम से कम 65% हिस्सा Equity और उससे संबंधित Instrument में करना अनिवार्य होता है।

निवेश के लाभ और नुकसान: Contra Mutual Fund गिरते हुये शेयर और बाज़ार की आम धारणा से हट के निवेश करता है जिसके वजह से इसमें जोख़िम बहुत अधिक होता है परन्तु लम्बे समय में इसमें High Return (उच्च लाभ) की संभावना होती है।

Contra Mutual Fund उन कंपनियों के शेयर में निवेश करता है जिनका भाव गिरा हुआ होता है और जिनका बाज़ार में मांग कम होता है जिसके कारण कभी-कभी आपको इस म्यूचुअल फंड में काफी लम्बे समय तक नुकसान हो सकता है और लम्बे अवधि तक निवेश करना पर सकता है।

म्यूचुअल फंड में अपना निवेश की शुरुवात करने के पहले अवश्य पढ़े: निवेश शुरु करने के पहले यह 6 चीजें अवश्य करें (6 Things To Do Before You Start Investing)

Rate this post